Loading Now
×

कैमूर ब्ल जिला क्रिकेट लीग अंडर-14 लीग के फाईनल मे

कैमूर 26 मार्च: जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग का अंतिम मैच अमित सिंह जोगी स्टेडियम,मोहनिया कैमूर के खेल ग्राउंड पर कैमूर ब्लू एवं कैमूर पिंक के बीच मैच खेला गया। कैमूर ब्लू ने कैमूर पिंक को 178 रनों की करारी शिकस्त दी.

पहले टॉस जीतकर कैमूर ब्लू ने अनुभव 38 आसिफ अहमद 50 रन दिव्यांशु 18 रन सूर्यांश 39 रनों के पारियों की बदौलत 23.5 ओवर में कैमूर पिंक के सामने अपने सभी विकेट खोकर 202 रनों का लक्ष्य रखा। कैमुर पिंक की तरफ से बॉलिंग में सत्यम ने 1 विकेट शाहनवाज ने दो विकेट समीर एक एवं सौरभ ने चार विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी कैमूर पिंक टीम 13 ओवरों में 74 रन पर सिमट गई कैमुर पिंक की तरफ से बैटिंग में सिद्धार्थ ने 28 रनों की पारी खेली एवं पीयूष ने 15 रन बनाए इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाया। कैमूर ब्लू की तरफ से गेंदबाजी में आर्यन ने दो विकेट दिव्यांशु ने 4 विकेट एवं अनुभव ने तीन विकेट लिए। आज के मैच में अंपायरिंग श्यामसुंदर जयसवाल एवं शाश्वत तिवारी ने किया स्कोरर अविनाश सिंह रहे। आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुभव के ऑलराउंड खेल प्रदर्शन के लिए अंपायर द्वारा प्रदान किया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment