Loading Now
×

कैमूर जिला लीग में इलेवन स्टार की कुदरा पर रोमांचक जीत।

कैमूर 27 मार्च: कैमूर चैंपियंस ट्राफी अंडर-16 क्रिकेटप्रतियोगिता का 8वां मैच इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब,चैनपुर और कुदरा क्रिकेट क्लब,कुदरा के बीच स्थानीय खेल मैदान भभुआ में हुआ।

जिसमें इलेवन स्टार ने कुदरा सी सी को रोमांचक मुकाबले में 18 रन से पराजित किया। सुबह कुदरा सी सी के कप्तान राजू ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया,बल्लेबाजी के उतरी इलेवन स्टार की टीम सभी ओवर खेलकर कुंदन 44, अनूज 22,अमित अनमोलऔर कुंदन सिंह के 14-14 रन के सहारे 8 विकेट खोकर 163 रन बनाई कुदरा सी सी के तरफ से सोहराब 2, और अमित, सौरव व पवन ने 1-1 विकेट हासिल किया।।

165 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कुदरा की टीम सभी ओवर खेलकर 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी जिसमें आलोक व राजू ने 29-29 रन सोहराब 25 और अमित ने 12 रन बनाये इलेवन स्टार के तरफ से कुंदन ने 3,अनूज ने 2 और अनुराग व नासीर ने 1-1, विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के कुंदन कुमार को (3विकेट) के लिए बिहार राज्य विजय हजारे टीम के खिलाडी़ विकास पटेल ने प्रदान किया,अंपायरिंग रवि यादव और रौशन कुमार ने तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment