Loading Now
×

बक्सर(दुर्गा प्रसाद) जिला लीग में दलसागर सीसी ने सम्राट सीसी को 2 विकेट से पराजित

बक्सर 7 अप्रैल: बक्सर जिला के सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में दलसागर क्रिकेट क्लब ने सम्राट क्रिकेट क्लब,ढेका को 2 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट क्रिकेट क्लब ने अपने सभी विकेट खोकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें मंगल ने सर्वाधिक 47 रन, अनिल ने 21, कृष्णा ने 16, ऋषिकेश ने 14 रन का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 36 रन बने।शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। दलसागर क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक तथा अजय ने तीन-तीन जबकि अतुल एवं गौरव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। दो बल्लेबाज रन आउट हुआ।

154 रन के लक्ष्य को दलसागर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 24.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।जिसमें हरिओम ने 37,गोपाल ने नाबाद 25 रन,पप्पू ने 12, ललित ने 11 एवं दीपक ने 10 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 48 रन बने। सम्राट क्रिकेट क्लब,ढेका की तरफ से आरिफ ने चार, जबकि मंगल,राहुल,कृष्णा, पुष्पेंद्र ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

मैच में अंपायर आफताब आलम तथा विक्रम कुमार थे।जबकि स्कोरर जावेद अली थे।मैच के दौरान संघ के पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे। कल का मैच विश्वमित्र क्रिकेट क्लब बक्सर बनाम शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment