Loading Now
×

कैमूर टी-20 क्रिकेट लीग में अमित के पंच और राजू के अर्धशतक से कुदरा किंग्स विजयी

कैमूर 12 अप्रैल: प्रथम कैमूर क्रिकेट लीग T-20 अंडर-14 सह अंडर-16 (पिंक बॉल) का दुसरे मुकाबले में कुदरा किंग्स ने देवहलिया डैंजरस को 6 विकेट से पराजित किया।

सुबह कुदरा किंग्स के कप्तान अमीत कुमार ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अपने अगुवाई में हैट्रिक सहित 5 विकेट और साथी गेंदबाजों अंकित 3 और पवन 2 के शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन से देवहलिया डैंजरस को 17 ओवरो में मात्र 95 रन पर ही ऑलआउट कर दिया, देवहलिया डैंजरस के तरफ से कप्तान तौफीक 25,कुशल 17 तथा दिपक ने ही 10 रन बनाए बाकि कोई बल्लेबाज दहाई का स्कोर नहीं बना पाया।

जीत के लिए 96 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कुदरा किंग्स की शुरुआत भी बेहद खराब रही और 10 रन के योग पर 3 विकेट गंवा बैठी लेकिन रिषी के15 रन और चौथे विकेट पर राजू शर्मा 55 रन की धुंआधार नाबाद पारी और प्रशांत 14 रन के बीच 78 रनो की साझेदारी ने कुदरा किंग्स को 12 ओवरो में ही 6 विकेट से जीत दिला दी,देवहलिया डैंजरस की ओर से मंजीत ने 2 और अजहरू ने 1 विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमीत को (हैट्रिक सहित 5 विकेट) के लिए कैमूर जिला क्रिकेट संघ के संयोजक अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया तथा रेड कैप बल्लेबाज राजू शर्मा को तथा ब्लू कैप गेंदबाज अमित को प्राप्त हुआ। मैच में अंपायरिंग सन्नी सिंह व गोविंद सिंह ने तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment