Loading Now
×

आजमनगर अमेज़िंग कटिहार बी डिवीज़न लीग के सेमीफाइनल में

कटिहार 13 अप्रैल : डी.एस.कॉलेज के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला आजमनगर अमेज़िंग बनाम शरीफगंज क्रिकेट क्लब के दरम्यान खेला गया !

शरीफगंज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने क फैसला किया जोकि काफी खतरनाक साबित हुआ क्यूंकि आजमनगर के प्रिन्स 28/3, मोनू 24/2, और प्रेम 21/2 की नपी तुली गेंदबाज़ी के सामने शरीफगंज की बल्लेबाज़ी मात्र 98 रनो पे ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी केवल रमीज़ ने 22 इस्लाम ने 14 और ललन ने 11 रनो क योगदान दिया

!

आसान सी चुनौती का सामना करते हुए आजमनगर अमेज़िंग ने बहुत ही आसानी से 15.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ! जिसमे शब्बीर ने 28 दिलावर ने 23 रन बनाये !जबकी शरीफगंज के इस्लाम ने 34/2 फ़िरोज़ ने 27/1 और बॉबी ने 28/1 विकेट लिए!इस जीत के साथ आजमनगर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी !

आज के मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी क पुरस्कार प्रिंस को दिया गया !निर्णायक की भूमिका में सुमाभो घोष और बिनय झा थे जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की!जिला संयुक्त सचिव तौसीफ अख्तर के द्वारा सुचना दी गयी के कल तीसरा क्वार्टर फाइनल ड्रीम एलेवेन बनाम वाइट एलेवेन के बिच डी.एस.कॉलेज के मैदान पर सुबह 8:00 से खेला जायेगा !

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment