Loading Now
×

6वीं हरवीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ध्रुव सिंह का शानदार शतक,वेंकटश्वर क्रिकेट एकेडमी जीता

दिल्ली 16 जुलाई: 6वीं हरवीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट अंडर-19 टूर्नामेंट में वेंकटश्वर क्रिकेट एकेडमी ने जीएसहैरी क्रिकेट एकेडमी को 47 रन से हराकर 2 पॉइंट हासिल किया। आज के मैच में मुख्य अतिथि डॉ जाया कुमार(फिजियो,डीफ क्रिकेट टीम) उपस्तिथ थे। मैन ऑफ़ द मैच मंथन कनोजिया एवं ध्रुव सिंह को दिया गया।

आज के मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेंकटश्वर क्रिकेट एकेडमी द्वारखा ने 40 ओवर में 268 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जिसमे मंथन कनोजिया 58 रन ,सागर वत्स 45 रन और कुशने 41 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए जीएसहैरी क्रिकेट एकेडमी आर्यन ने 41 रन देकर तीन ,केशव दलाल 49 रन देकर तीन ,शोएब अख्तर 25 रन देकर तीन विकेट झटके।

जीएसहैरी क्रिकेट एकेडमी की टीम जबाब में बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में 221 रन बनाकर ढेर हो गया। जिसमे श्रुव ने शानदार 126 रन की शतकीय पारी खेली। मो फरीद 24 रन बनाया। गेंदबाजी में आर्यन ने 21 रन देकर तीन,रौनक भगेल 44 रन देकर दो, युवराज सांगवान दो विकेट झटके। इस तरह से वेंकटेश्वर स्कूल एकेडमी ने 47 रनो से मैच जीत लिया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment