Loading Now
×

गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के अंडर-16 व अंडर-19 खिलाड़ियों का ट्रायल 7 अगस्त से ,देखे

गोपालगंज 03 अगस्त: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यताप्रात जिला इकाई गोपालगंज जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिले के अंडर-16 व अंडर-19 खिलाड़ियों का टीम चयन ट्रायल  सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव वंश गिरी ने बताया कि” जिले के अंडर-16 का टीम चयन ट्रायल 7-8 अगस्त व अंडर-19 खिलाड़ियों का 9 -10 अगस्त का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक खिलाडी ट्रायल में भाग लेने हेतु अपने साथ जन्मप्रमाणपत्र ,आधार कार्ड ,स्वहताक्षरित फोटो लेकर जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी गोपालगंज में सुबह 7 बजे रिपोर्ट करेंगे।

उन्होंने आगे कहा” इस ट्रायल में सरकार द्वारा जारी कोवीड-19 गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। खिलाड़ियों को अपना माक्स और हेंड सेनेटाइजर लेकर ट्रायल में आना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए दिए नंबरो पर सम्पर्क कर सकते है: 9939862801 ,8800879735 .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment