Loading Now
×

डॉ.दयाल फाउंडेशन बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी को कल किट-बैग करेंगे प्रदान।

पटना 15 अगस्त:  पटना के ए एन कॉलेज के सामने आर डी पैलेस मे कल सुबह 16 अगस्त को 11 बजे से डॉ.दयाल फाउंडेशन के प्रमुख निशांत दयाल बिहार क्रिकेट लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को क्रिकेट का किट बैग प्रदान करेंगे। इसकी जानकारी रूपक कुमार ने दी।

कल 16 अगस्त को जिन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उसका नाम इस प्रकार है:-

श्लोक कुमार, अंकित सिंह, नीकु कुमार, प्रेम प्रियांक, अभिषेक बाबू, प्रशांत श्रीवास्तव, आयुष, श्रवण निग्रोध, शशि शेखर और सुमित कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। वही सुखदेव नारायण टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज के शांतनु चंद्रा को भी क्रिकेट का किट बैग प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा एक महिला खिलाड़ी दीपांजलि रानी को भी क्रिकेट का किट बैग दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 30 जुलाई को डॉ. दयाल फाउंडेशन ने जेडएससीए स्टेडियम में क्रिकेट के किट बैग का वितरण किया गया था।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment