Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ ने बीसीए को भेजें अंडर-19 खिलाड़ियों की लिस्ट,ट्रायल कल पटना में

भोजपुर 20 अगस्त: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 चयन प्रक्रिया के लिए भोजपुर जिला क्रिकेट संघ ने  बिहार क्रिकेट संघ को पंजीकरण के लिए 20 खिलाड़ियों की सूची भेज दी हैl बिहार क्रिकेट संघ द्वारा जो ट्रायल का आयोजन किया गया है उसके लिए जिला क्रिकेट संघ ने 9 खिलाड़ियों की सूची बिहार क्रिकेट संघ को उपलब्ध कराई गई है।

इसकी जानकारी देते हुए भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय ने खेलबिहार से बताया की” बिहार अंडर-19 का ट्रायल मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर मनोज कुमार के कैंप में आयोजित किया गया है lजहां सभी खिलाड़ियों को प्रातः 9:00 बजे बीसीए के पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होना हैl भोजपुर जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल 21 अगस्त 2021 को पटना में होना है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment