Loading Now
×

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी गोपालगंज के नीतीश का शानदार शतक

गोपालगंज 26 सितंबर: आज रविवार को जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी गोपालगंज और राजेश चौधरी क्रिकेट एकेडमी पटना के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया।

टॉस जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए नीतीश ने 122 रनों की शतकीय पारी खेला। इसके अलावे आदर्श 44 रन और दिव्यांशु ने 32 रनों की पारी खेला। गेंदबाजी में सोनल को दो विकेट मिला।

 

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजेश चौधरी क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर खेल कर 201 रन बनाकर सिमट गई।गेंदबाजी में मेराजूल ने तीन,प्रिंस व मुरलीधर ने दो -दो विकेट झटके। इस मैच में स्कोरर के रूप में विशाल गुप्ता थे।इस मैच के दौरान साकेत गिरी,पंकज पांडेय उपस्थित रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment