Loading Now
×

सैयद मुश्ताक अली के ट्रायल में भाग लेने वाले पटना जिले के खिलाड़ियों की लिस्ट घोषित

पटना 02 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अब सैयद मुस्ताक अली ट्रायल की तिथि को आगे बढाते हुए ट्रायल को 7 अक्टूबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस सैयद मुश्ताक अली में पटना जिला क्रिकेट संघ के ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पीडीसीए अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर द्वारा जारी कर दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने बताया कि” 29 सितंबर को संघ द्वारा आयोजित सीनियर खिलाड़ियों के ट्रायल के आधार पर सैयद मुश्ताक अली के ट्रायल में भाग लेने वाले 7 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। पटना जिला के खिलाड़ियों का ट्रायल 3 अक्टूबर को होना था लेकिन संशोधित तिथि के बाद पटना जिला का ट्रायल 8 अक्टूबर को होंगे।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है :

  • प्रशांत सिंह ,
  • श्लोक कुमार ,
  • प्रकाश बाबू ,
  • प्रियतम सिंह ,
  • बलजीत सिंह बिहारी ,
  • विकास कुमार,
  • राहुल प्रियदर्शी

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment