Loading Now
×

रुपक कुमार ने एनवाईके सीसी के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

पटना 22 अक्टूबर: सीनियर क्रिकेटर रुपक कुमार ने पटना जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत क्लब नेहरु युवा केंद्र क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफा क्लब के अध्यक्ष को ईमेल के जरिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि एक क्लब की ओर से चुनाव में एक व्यक्ति लड़ सकते हैं ऐसे में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष का क्लब में कोई महत्व नहीं रहा और इसी कारण से मैं अपने पद को छोड़ रहा हूं।

उन्होंने कहा कि इस क्लब से जुड़े सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें हर कदम पर उनका साथ दिया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment