Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट: विशाल व आदित्य के शानदार खेल से विकेएस ब्लू जीती।

पटना 25 अक्टूबर: मोइनुल हक़ स्टेडियम के बाहरी परिसर में विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी रेड व ब्लू के बीच एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.3 ओवर में 210 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे अभय 35 रन,निहाल 24 रन और राहुल रौशन ने 69 रनों के स्कोर बनाया। ।गेंदबाजी में ब्लू के विशाल को चार,अंकित को 3 और सक्षम को 2 विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करते ब्लू टीम ने 23.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 214 रन बन लक्ष्य को हासिल कर लिया।जिसमे आदित्य ने नाबाद 66 रन, विशाल 46 रन और नीतीश 14 रन बनाया। गेंदबाजी में मो. निहाल 4 विकेट,राहुल को दो विकेट मिला।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment