Loading Now
×

बीपीसीए अंडर -13 इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 अक्टूबर से

पटना 28 अक्टूबर: राजधानी पटना के शाखा मैदान में 29 अक्टूबर (शुक्रवार) 2021 से बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा बी पी सी ए अंडर -13 इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी देते हुए बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के कोच अजीत सिंह नें बताया कि” इस टूर्नामेंट में 4 टीमों है जिनका नाम बी पी सी ए वारियर्स, बी पी सी ए रॉयल, बी पी सी ए ब्लेज और बी पी सी ए स्ट्राइकर है!इस टूर्नामेंट के सभी मैच 30 ओवर के खेले जायेंगे और सभी मैच का लाईव स्कोरिंग CricHeroes एप्लीकेशन पे किया जाएगा।

टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा!
कल टूर्नामेंट का पहला मैच बी पी सी ए वारियर्स बनाम बी पी सी ए रॉयल के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment