Loading Now
×

रोमांचक मुकाबले में टारगेट क्रिकेट एकेडमी बिजयी।

किशनगंज 09 नवंबर:  किशनगंज जिला लिग शुरू होने के पूर्व टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर बीर रंजन द्वारा अभ्यास मैच का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में आज शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम खगड़ा किशनगंज में टारगेट क्रिकेट एकेडमी बनाम कजला मनी जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का मुकाबला खेला गया ।।

जिसमें कजलामनी जुनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए जिसमें सादिक ने सर्वाधिक 36 रन इंदर 17 रन एवं संजय ने 11 रनों का योगदान दिया वही टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अयान शोएब ने 2 विकेट राहुल कुमार ने 2 विकेट शाहनवाज ने 1 विकेट रौनक ने 1 विकेट एवं शम्स ने 1 विकेट हासिल किया।

113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को 19. 3 ओवर में पूरा किया जिसमें सलामी बल्लेबाज हर्ष ने महत्वपूर्ण 45 रन एवं अयान शोएब ने नाबाद 32 रनों का योगदान दिया वही कजलामनी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सादिक ने एक विकेट एवं कीर्ति ने एक विकेट हासिल किया ।

शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस दो विकेट एवं नाबाद 32 रन बनाने वाले आयन शोयेब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment