Loading Now
×

वैभव राज उर्फ सीजन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सहरसा ने मधेपुरा को हराया।

मधेपुरा 13 नवंबर:   वैभव राज उर्फ सीजन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया ।स्थानीय बीएन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में एकदिवसीय मैच खेला गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू किया मधेपुरा बनाम सहरसा के बीच खेला गया।

मधेपुरा की कप्तान जीशु कुरैशी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में मधेपुरा ने 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। एहसान अंसारी 65 रन, सत्यम कुमार 50 रन, और जीशु कुरेशी 21 रन बनाए, सहरसा गेंदबाज पंकज 2 विकेट लिए, अनंत दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी सहरसा की टीम 19.2 गेंद में 185 रन बना लिएl जिसमें अमिताभ 52 रन, पंकज 22 रन और अनंत 18 रन बनाए। मधेपुरा गेंदबाज आदित्य गुप्ता 2 विकेट लिए, जीशु कुरेशी 2 विकेट लिए और गुरु शरण दो विकेट लिए। यह मैच सहरसा ने 2 विकेट से जीत लिया।

मौके पर मौजूद सीजन के पिताजी रामकृष्ण यादव उर्फ कोच साहब, ओम बाबू, भारती जी ,कौशल जी, पूर्व फुटबॉलर बेदी जी ,मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ,जिला क्रिकेट संघ के सीनियर खिलाड़ी बिट्टू, निशू कुमार ,मौसम राज, गौरी शंकर, बंटी एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment