Loading Now
×

एक बार फिर टूटा विलियमसन का दिल,फाइनल में फिर मिली हार

दुबई 15 नवंबर: एक बार फिर न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का दिल फाइनल ट्रॉफी में टूट गया है . जी हां कल रविवार को खेले गये आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब जीत लिया है।

केन विलियमसन की टीम फाइनल में एक बार फिर ट्रॉफी जीतने से चुक गये .आपको बता दे की इससे पहले 2015 वनडे वर्ल्ड कप और 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी विलियमसन की टीम को दिल तोड़ देने वाली हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के अलावा कीवी टीम कभी भी कोई वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। हालांकि, पिछले 6 सालों में ये टीम तीन बार आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है लेकिन हर बार इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

इस टीम के साथ किस्मत ने भी आखिरी पलों में धोखा दिया है और कुछ स्टार खिलाड़ियों के फ्लॉप शो ने भी इस टीम की लुटिया डूबोने का काम किया है। ऐसे में अब इस टीम के लिए वर्ल्ड कप जीतने का इंतज़ार और लंबा हो गया है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment