Loading Now
×

अमन अभिनाश और अतुल के अर्धशतक से विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी 3 विकेट से विजयी

पटना 16 नवम्बर: विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी और जगौअर क्रिकेट एकेडमी के बीच आज मनोज कमलिया स्टेडियम में एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला गया जिसमे जैगुआर के लिए ऋषि ने शानदार शतक जड़ा लेकिन विकेएस के अमन अबिनाश और अतुल के अशर्दार अर्धशतक ने ऋषि के शतक पर भाडी पड़ गया .

टॉस जीतकर जैगुआर की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले खेलते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 264 रनों का स्कोरर बनाया जिसमे ऋषि ने 81 गेंदों में 100 रन,साहिल 42 रन और विवेक 29 रनों की पारी खेली .गेंदबाजी करते हुए विकेएस के अभिषेक और आशीष आकाश को दो-दो तथा कुंडा और शुभम को एक एक विकेट मिला .

जबाबी पारी खेलने उतरी विकेएस के बल्लेबाज अमन अविनास के सिर्फ 31 बॉल में 55 रन और अतुल ने 53 बॉल में 80 रन के बदौलत टीम ने आसानी से लक्ष्य की प्राप्ति कर लिया .इसके अलावे आशीष आकाश ने 24 रन और अभय कुमार 22 रनों की पारी खेली जिसके मदद से टीम 34.2 ओवर में 267 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया .

वही जैगुआर की गेंदबाजो की बात करे तो साहिल और तिवारी को दो-दो विकेट और आदित्य को एक विकेट हासिल हुआ .इस तरह से विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी इस प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment