Loading Now
×

वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 टूर्नामेंट में वाईसीसी और न्यू वे सीए विजयी

पटना 20 नवंबर: वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गए जिसमे न्यू वे क्रिकेट एकेडमी और दूसरे में वाईसीसी शाखा विजयी हुई।।

पहले मुकाबले में लक्ष्य सीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 116 रन बनाए जिसमें निखिल सबसे अधिक 16 रन बनाया।गेंदबाजी में अभिनव और आदित्य को 3-3 विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यू वे की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर हर्ष के 24 रन और अभिनव के नाबाद 14 व रौशन के नाबाद 13 रन से लक्ष्य को।हासिल कर लिए।।गेंदबाजी में अजीत को 4 विकेट मिला।।

दूसरे मुकाबले में वाईसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 123 रन 9 विकेट खोकर बनाया।जिसमे शुशांत 30,प्रियांशु 27 रन बनाए।गेंदबाजी में यंग स्टार के विभूति को 3,आदित्य को 2 विकेट मिला।।

जबाब में यंग स्टार की टीम 19 ओवर में सिर्फ 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जिसमें सबसे अधिक नवनीत 18 रन बनाया। गेंदबाजी में विनीत ने 5,सत्यम ने 3 और विक्रम ने 2 विकेट लिया।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment