Loading Now
×

दो दिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में फरुकन ने झटके पांच विकेट,विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी मजबूत स्तिथि में

पटना 22 नवंबर: त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी और विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच आज एक दो दिवसीय मैच खेला जा रहा है आज मैच का पहला दिन था .पहले दिन विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी का नाम रहा और अभी विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के बल्लेबाज क्रिच पर टिका है .कल दुसरे दिन का मुकाबला खेला जायेगा .

पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी की टीम अपनी पहली पारी में 38 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे मो राजा ने 56 रन,रामदय 22 और सौरव ने 25 रन बनाया .गेंदबाजी में विकेएस के फरुकन ने पांच, सुभम,अभिनव और सक्षम को एक एक विकेट मिला .

विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम अपनी पहली पारी खेलते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 32 ओवर में 122 रन बनाया है .जिसमे चैतन्या ने नाबाद 47 रन और अभिषेक नाबाद 31 रन बनाकर खेल रही है इसके अलावे फुरकान अहमद ने 19 रन बनाया है .गेंदबाजी में बिट्टू को तीन और पुष्कर को एक विकेट मिला .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment