Loading Now
×

वाईसीसी बना वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 टूर्नामेंट का चैंपियन

पटना 23 नवंबर: वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज बेगूसराय इलेवन और वाईसीसी के बीच खेला गया ।।

टॉस बेगूसराय इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 122 रनों के स्कोर बनाया।

बेगूसराय के लिए बल्लेबाजी करते हुए युवराज ने 28 रन और सलमान ने 34 रन बनाया जबकि गेंदबाजी करते हुए वाईसीसी के सत्यम को तीन झटके।।

123 रनों के लक्ष्य के जबाब में उतरी वाईसीसी की टीम 23.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और इस टूर्नामेंट का चैंपियन बना।

वाईसीसी के लिए मोहित ने सबसे अधिक 46 रन बनाया।गेंदबाजी करते हुए बेगूसराय के सुमन को दो विकेट मिला।।मैन ऑफ द मैच मोहित को दिया गया।।

इस फाइनल के मौके पर अतिथि के रूप में रेखा गुप्ता उपस्थित थी जिनके हाथों सभी खिलाड़ियो को पुरष्कृत किया गया।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment