Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग सत्र 2021-22 के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू :

शिवहर 27 नवंबर:  शिवहर जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध सभी क्लब पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि इस वर्ष दिनांक 19/12/2021 से जिला क्रिकेट लीग प्रारंभ किया जाएगा । इस लीग में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जिला से निबंधित होना आवश्यक है ।यह जानकारी संघ के सचिव नवीन कुमार ने दी .

उन्होंने आगे बताया की” शिवहर जिला संघ से निबंधित सभी क्लब अपने बेहतरीन 15 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरी तरह भरकर निर्धारित तिथि तक जिला संघ के कार्यालय को सौंप दें ताकि लीग के कार्यक्रम की अंतिम रुपरेखा तैयार की जा सके । इसके साथ हीं सभी निबंधित क्लब अपना वार्षिक निबंधन शुल्क भी निर्धारित तिथि (05/12/21) तक संघ के खाते में जमा करना सुनिश्चित करें ।

प्लेयर्स फॉर्म एवं 15 खिलाड़ियों की अंतिम सूची के साथ वार्षिक निबंधन शुल्क की जमा पर्ची भी देना आवश्यक होगा । चूंकि सभी मैच का स्कोरिंग ऑनलाइन किया जाएगा, इसलिए खिलाड़ियों को निर्देश दिया जाता है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरी तरह भरें एवं संबंधित कागजातों की छायाप्रति जरुर संलग्न करें ।

क्लबों के पदाधिकारीगण अपनी देखरेख में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवायें एवं हस्ताक्षर करें । शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का भेजा गया है ।

लीग संबंधित सभी कार्यक्रम इस प्रकार से है –

लीग प्रारंभ की संभावित तिथि – 19/12/2021
रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि – 05/12/2021
फिक्स्चर जारी होने की तिथि – 12/12/2021

Download Registration FormPlayer’s Registration Form 2021-22

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment