Loading Now
×

बिहार सी के नायडू अंडर-25 ट्रायल 9 दिसंबर से मोइनुल हक़ स्टेडियम पटना में

पटना 02 दिसंबर: सी के नायडू U-25 टूर्नामेंट के लिए 9,10 और 11 दिसंबर को मोइनूल हक स्टेडियम में ट्रायल आयोजित हो रहा है। सभी जिला संघों से चार-चार खिलाड़ियों के नामों का अनुशंसा करने के लिए निर्देशित किया गया है।।

इसकी जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के वेबसाइट पर जारी एक सूचना में दिया गया लेकिन यह सूचना किसके आदेश से जारी है इसका उल्लेख नही है।

सूचना में जारी ट्रायल की तिथि एवं जिला के नाम

9 दिसंबर– अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय ,मुंगेर, अरवल, औरंगाबाद और भागलपुर।

10- दिसंबर– भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया, रोहतास, पटना, वैशाली, बांका, जमुई,नालंदा, नवादा, शेखपुरा और कैमूर।

11- दिसंबर – सीवान, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर,मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण,गोपालगंज और सारण ।

रणजी ट्रॉफी के ट्रायल के संबंध में अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। सभी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे ए के चन्दन और अतुल कुमार को मोइनूल हक स्टेडियम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment