रोहन मुखर्जी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 28 दिसंबर से
पटना 03 दिसंबर: राजधानी के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर आगामी 28 से 31 दिसंबर तक चारदिवसीय रोहन मुखर्जी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह भारतीय युवा टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने दी।
उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी समेत व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे।
इच्छुक टीमें संतोष तिवारी से संबंधित मैदान पर या मोबाइल नंबर 9386962380 पर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मुकेश कुमार से 8292832111 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share News:



Post Comment