Loading Now
×

जेसीसी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में झंझारपुर ने जयनगर को 8 रनों से हराया

मधुबनी 08 दिसंबर: जेसीसी अंडर 17 टूर्नामेंट का आगाज आज से हुआ जिसमे पहला मैच झंझारपुर बनाम जयनगर के बीच खेला गया ।

झंझारपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कि जिसमें झंझारपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन बनाए टीम के लिए सर्वाधिक कुमार रोहित ने 25 रन और टीम के कप्तान प्रिंस सिंह ने 24 रन बनाए। जयनगर की टीम से बॉलिंग करते हुए साथ में सुभाष ने दो विकेट और गौतम ने दो विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जयनगर की टीम ने 18.2 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जयनगर की टीम से सर्वाधिक सुभाष में 21 रन , राहुल महतो ने 18 रन बनाए।

झंझारपुर के तरफ से बेहतरीन बॉलिंग का प्रदर्शन किया गया जिसमें अंकित ने तीन विकेट, प्रिंस प्रियांशु और समीर ने दो-दो विकेट लिए जिससे झंझारपुर की टीम ने आठ रन से जीत हासिल की ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment