Loading Now
×

वैशाली जिला लीग में सुधीर के नाबाद शतक से जीता डी एन एस हाजीपुर

वैशाली 10 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच डीएनएस क्लब और डीएसए रेलवे के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी डीएसए रेलवे के बल्लेबाज राकेश शर्मा 22 रन और संतोष प्रकाश 21 रन ने तेजी शुरुआत दी । मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए, जल्दी आउट हो गए निचले क्रम के बल्लेबाज राजू और 38 रन , देवेंद्र प्रसाद 67 रन ने तेजी से रन बना अपनी टीम को 30 ओवर में 286 /10 रन बनाकर विशाल लक्ष्य खड़ा किया ।

डीएनएस के तरफ से रवि 3 विकेट ,रौशन 2 विकेट , सुधीर 2 विकेट लिए ,लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएनएस क्लब का शुरुआत अच्छी नहीं रहे दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट होगा उसके बाद नीतीश कुमार 29 रन ने कुछ देर सुधीर कुमार 169 नॉट आउट का साथ किया ,

नीतीश को आउट होने के बाद सुधीर एक तरफ से तेजी से रन बनाते रहे और दूसरी तरफ विकेट गिरते रहे , लास्ट ओवर में सुधीर ने 17 रन बना कर डीएनएस क्लब को 2 गेंद रहते हुए 1 विकेट से जीत दिलाई । डीएसए रेलवे के तरफ से चंदन 3 विकेट , राजू 3 विकेट लिए , डीएनएस क्लब के सुधीर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment