Loading Now
×

कूच बिहार ट्रॉफी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आंध्रा ने 9 विकेट पर बनाए 260 रन।

पटना 13 दिसंबर : नई दिल्ली में बीसीसीआई द्वारा आयोजित चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी में आज बिहार और आंध्रा के बीच मुकाबला खेला गया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल बताया कि आज आंध्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कुल 90 ओवरों में 9 विकेट खोकर 260 रन बनाने में सफल रही।

आंध्रा की ओर से बल्लेबाज एस. वेंकट राहुल ने 86 रन, एच.एस. राजू ने 52 रन और पी.आर. कुमार ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि टी.ए. एच. कुमार 22 रन और एम दीपक 8 रन बनाकर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज पर डटे हुए हैं।

आंध्रा कल दूसरे दिन 9 विकेट पर 260 रन से आगे खेलना शुरू करेगी।बिहार की ओर से गेंदबाज आदित्य आनंद ने 75 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। जबकि सकिब हुसैन ने 54 रन देकर तीन विकेट , वहीं राहुल और आदित्य को एक-एक विकेट हासिल हुई है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment