गोपालगंज के अनुज राज को आया आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स का बुलावा,कैंप में होंगे शामिल
पटना 14 दिसंबर: बिहार क्रिकेट जगत के लिए ख़ुशी की खबर है की बिहार के एक क्रिकेटर को इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के बड़े टीम मुंबई इंडियन्स ने अपने कैंप में शामिल किया है .वह आज मुंबई के टीम के कैंप में शामिल होंगे .
बिहार के वह हुनहर खिलाड़ी है गोपालगंज के अनुज राज जिन्हें MI ने अपने कैंप में शामिल किया है .आपको बता दे की मुंबई इंडियन्स के प्रशांत सी. जंगम ने अनुज राज और बीसीए को ईमेल कर इसकी जानकारी दी है और बीसीए से इस खिलाड़ी को कैंप में शामिल होने की अनुमति मांगी है .
आपको बता दे इससे पहले भी बिहार के हुनहर खिलाडियों ने आईपीएल के टीमो के कैंप में जगह जरूर बनाया है लेकिन अभी टीम आईपीएल टीम के ओर से आईपीएल खेलते नही दिखे है .बिहार में क्रिकेट इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूर कमी है लेकिन इसके बाबजूद खिलाड़ी अपनी मेहनत से कैंप तक सफर तो कर रहे है .जरूरत है इन खिलाडियो को बीसीए द्वारा अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने की .
जहा तक बात है आईपीएल में बिहार के खिलाडियों के खेलने की तो कई खिलाडियों ने आईपीएल में अपना छाप जरूर छोड़ा और एक बिहार के खिलाड़ी ईशान किशन ने इसी साल भारतीय टीम में भी जगह बनाया और टीम के लिए मैच भी खेले . ईशान के अलावे भी कई बिहार के खिलाड़ी आईपीएल जरूर खेले है लेकिन बिहार के टीम को से नही बल्कि उन्हें अन्य राज्य के टीम से आईपीएल तक का सफ़र तय किया हो .
Share News:



Post Comment