Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग का आगाज,उद्घाटन मुकाबले में नवयुग सीसी विजयी

पटना 23 दिसंबर: अभिषेक साह (75 रन) और रौनक कुमार (45 रन) के शानदार खेल की बदौलत नवयुग सीसी ने पीएमसीएच को 157 रन से हराकर पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।

गुरुवार को डीएमएस एकेडमी, पटना के ग्राउंड पर नवयुग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 284 रन नौ विकेट के नुकसान पर बनाया। जवाब में पीएमसीएच की पूरी टीम 23.5 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई। मैन आफ द मैच अभिषेक साह को चुना गया।

इससे पहले लीग का शुभारंभ पीडीसीए अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर, सचिव सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित और डीएमएस एकेडमी के डायरेक्टर विश्वजीत मुखर्जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर पीडीसीए के चीफ पैटर्न अधिकारी एमएम प्रसाद, पूर्व बीसीए सचिव रवि शंकर सिंह, पीडीसीए उपाध्यक्ष रहबर आबदीन, संयुक्त सचिव शक्ति कुमार, कोषाध्यक्ष धन्नजय कुमार सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह, पीडीसीए के मनोनित सदस्य महफूज कमर, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

संक्षिप्त स्कोर:

नवयुग सीसी: (284/9, 40 ओवर), अभिषेक साह 75, रौनक कुमार 45, विकेट: आकाश यादव 3/27, मिथिलेश 2/48, मनीष 2/78, ।

पीएमसीएच: (128/10, 23.5 ओवर), गौरव सिंह 38, प्रिंस कुमार 21, विकेट: टिंकू कुमार 3/32, राहुल कुमार 3/16, अभिषेक साह 2/18 ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment