Loading Now
×

सीपीएन स्पोर्ट्स एकेडमी बना जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग चैम्पियन

शिवहर 25 दिसंबर: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग जूनियर डिविजन के फाइनल मैच में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

उपविजेता टीम

गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22.4 ओवर में मात्र 81 रनों पर ऑल आउट हो गई । लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी ने यह लक्ष्य आसानी से 4 विकेट गंवाकर 20वें ओवर में हीं प्राप्त कर‌ लिया । इस तरह से सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 जूनियर डिविजन के फाइनल की विजेता बनी और गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब उपविजेता ।

बिहार क्रिकेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष नंदन सिंह जी के द्वारा नवीन कुमार द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गयी ।आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले श्रेष्ठ कुमार (6 ओवर, 10 रन, 5 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।शिवहर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस लीग के सिनियर डिविजन के मैच 2 जनवरी से प्रारंभ होंगे जो अगले 26 जनवरी तक खेले जाएंगे ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment