Loading Now
×

मधुबनी जिला लीग में सोनु हिमांशु की घातक गेंदबाजी से टाउन सीसी रेड विजयी

मधुबनी 26 दिसंबर: मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज पंडोल हाई स्कूल के मैदान पर जिला लीग का दूसरा मैच खेला गया! आज का मैच टाउन क्रिकेट क्लब रेड और डायमंड क्रिकेट क्लब,पंडौल के बीच खेला गया जिसमें टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया

उनका पहले बल्लेबाजी का फैसला टीम के बल्लेबाजों ने सही साबित किया और उनके बल्लेबाज़ों ने 28.1 ओवर में 196 रन बनाया. उनकी टीम की तरफ से युवराज ने सर्वाधिक 40 रन, नीरज त्यागी 30 वही नौशाद ने 22 रन का योगदान दिया एवं बाकी बल्लेबाज ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया!

टाउन क्रिकेट क्लब रेड के 196 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब 72 रन पर आल ऑउट हो गई और इस मुकाबले को 124 रन से गवा दिया . सोनू हिमांशु के ऑलराउंड प्रदर्शन(12रन  12 गेंदl तथा 7.5-01-19-06) कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से वरिष्ट खिलाड़ी संजीव सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया!

आज के मैच में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व जीएम सुबीर चंद्र मिश्र भी उपस्थित थे साथ में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल कुमार सिंह उपाध्यक्ष श्री अशोक यादव कोषाध्यक्ष श्री अजीत चौधरी संयुक्त सचिव श्री पंकज राठौर जी जिला संयोजक नवीन गुप्ता जी , आईटी हेड इंजीनियर शुभम श्रीवास्तव,सतीश,मिहिर चन्द्र झा, जय प्रकाश जी एवंम निर्णायक की भूमिका में जय शंकर जी एवं प्रफुल्ल जी उपस्थित थे!

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment