Loading Now
×

रोहन मुखर्जी मेमोरियल महिला क्रिकेट के लिए दो टीमों के गठन हेतु ट्रायल कल

पटना 26 दिसंबर: राजधानी के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर आगामी 28 से 31 दिसंबर तक होने वाली चार दिवसीय रोहन मुखर्जी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दो टीमों के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल 27 दिसंबर को क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ग्राउंड पर किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह भारतीय युवा टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने दी।

उन्होंने बताया कि ट्रायल सुमित शर्मा की देखरेख में आयोजित किया। इस ट्रायल से दो टीमों का चयन किया जायेगा। इस ट्रायल में केवल पटना के ही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए सुमित शर्मा से मोबाइल नंबर 9386760620 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में सात से ज्यादा स्टेट प्लेयर नहीं रहेंगी। नॉकआउट पर होने वाली इस प्रतियोगिता के मैच गुलाबी गेंद से खेले जायेंगे।

प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी समेत व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। आयोजन समिति अन्य पुरस्कार देने पर विचार कर रही है जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा फायदा हो।

इच्छुक टीमें संतोष तिवारी से संबंधित मैदान पर या मोबाइल नंबर 9386962380 पर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मुकेश कुमार से 8292832111 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment