Loading Now
×

जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला सिनियर डिविजन क्रिकेट लीग आगाज, सोनौल सुल्तान विजयी

शिवहर 02 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग के सिनियर डिविजन के पहले मैच में आज ब्लॉक क्रिकेट क्लब के कैप्टन पुष्प शेखर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।

सोनौल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पारस 34 रन, तौफीक 24 रन एवं नितेश के बनाए 21 रनों की मदद से कुल 125 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करती हुई ब्लॉक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 15.4 ओवर में 82 रनों पर ऑल आउट हो गई । सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब के तेज गेंदबाज बिक्की कुमार ने 4.4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिया।

आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले बिक्की कुमार को संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रभाकर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment