झारखण्ड अन्तर जिला अंडर-14 क्रिकेट ग्रुप ई में बोकारो ने गुमला को 3 विकेट से हराया .
जामताड़ा 03 जनवरी: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्टिक अंडर -14 ग्रुप (E) का आज चौथा मैच बोकारो बनाम गुमला के बीच खेला गया गुमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35•1 ओवर में 140 रन बनाए.
जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो ने यह लक्ष्य 39•3 ओवर में 142 रन बनाकर 3 विकेट से जीत लिया बोकारो की ओर से आगाज ने नाबाद 36 और संस्कार ने 34 रन का बहुमूल्य योगदान दिया गुमला की ओर से करण सिंह और लकी यादव ने दो-दो विकेट अर्जित किए आज का मैन ऑफ द मैच प्रेम कुमार को अंपायर धर्मेंद्र कुमार के द्वारा दिया गया
जेएससीए से आए ऑब्जर्वर एंथोनी मींज अंपायर की भूमिका धर्मेंद्र कुमार एवं नीरज पाठक ने तथा स्कोरर की भूमिका लखन ने निभाई मौके पर जिला क्रिकेट संघ सचिव योगेश कुमार सिंह रविंद्र झा कुणाल सिंह तरुण दास मौजूद थे कल का मैच जामताड़ा बनाम लोहरदगा के बीच खेला जाएगा
Share News:



Post Comment