Loading Now
×

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में ऋषि इलेवन घोसी को 63 रनों से हराया

जहानाबाद 04 जनवरी: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में ऋषि इलेवन घोसी ने बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी को 63 रनो से हराया ।

सुबह घना कोहरा के वजह से मैच देरी से शुरू हुआ अंपायर के सहमति से मैच 30-30 ओवर का खेला गया ।टॉस जीतकर बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और 30 ओवरों में 3 विकेट खोकर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ऋषि इलेवन के तरफ से युवराज आनंद ने 91 और फुरकान खान ने नाबाद 86 रन बनाए ।बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी के तरफ से अभिनाश ने 2 और सोनू ने 1 विकेट झटके ।

239 रन का पीछा करने उतरी बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी कभी भी मैच में नजर नही आई , बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी के तरफ से सिर्फ दीपेश कुमार गुप्ता ने नाबाद 65 रन का पारी खेला इनके अलावा दिव्यम 26 दीपक 18 और रानू ने 17 रन का योगदान दिया ।

बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी ने पूरे 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 175 रन बनाए और मैच 63 रन से हार गई ।ऋषि इलेवन घोसी के तरफ से सिद्धार्थ ने 2 फुरकान , युवराज और रौनक ने 1,1 विकेट हासिल किए ।

युवराज आनंद को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने मैन आफ द मैच दिया ।लीग का अगला मुकाबला ऐरावत फीड्स और वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के बीच में दिनांक 05/01/2022 को जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment