Loading Now
×

बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कोच पवन कुमार को पितृ शोक

पटना 06 जनवरी: पूर्व रणजी क्रिकेटर व बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कोच पवन कुमार के पिता जी अवधेश कुमार सिंह का गुरुवार (6 जनवरी, 2022) को राजधानी पटना के जक्कनपुर स्थित निवास पर निधन को गया। वे 85 वर्ष के थे।

वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री, पुत्रवधू, पोती,नाती व नातिन छोड़ गए हैं। अवधेश कुमार सिंह सरल मृदुभाषी व्यक्ति थे और हमेशा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते थे। खेल में भी उनकी गहरी रूचि थी।

अवधेश कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर बिहार क्रिकेट संघ समेत पटना जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियो ने शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। खेलबिहार न्यूज़ परिवार भी ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment