Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में सोनौली सुल्तान ने न्यू स्टार को 5 विकेट से हराया ।

शिवहर 08 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला न्यू स्टार और सुल्तान क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

न्यू स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब के आगे जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य रखा । न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की‌ तरफ से बदीउज्जमा ने 29 और रत्नेश ने 23 रनों का योगदान दिया ।

जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सोनौल की टीम ने पारस के 35 रनों की धैर्यपूर्ण पारी की बदौलत ‌यह मैच 5 विकेट से जीत लिया और लीग के अगले राउंड में जाने की उम्मीद को जीवित रखा। सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी ( 4 ओवर, 15 रन, 4 विकेट) के लिए मो वसीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एक क्रिकेट प्रशंसक सुमित सिंह द्वारा दिया गया ।कल इस लीग का अगला मैच स्टार क्रिकेट क्लब एवं सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment