Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में भारती क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को किया पराजित

शिवहर 12 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में भारती क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को नजदीकी मुकाबले में 15 रनों से पराजित किया।

आज सुबह भारती क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सिद्धार्थ के शानदार अर्धशतक, 51 रनों की मदद से 24.2 ओवर में 10 विकेट के नुक़सान पर 146 रनों का स्कोर खङा किया । नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से राहुल ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किया ।

जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नेशनल क्रिकेट की पूरी टीम 23.2 ओवरों में 131 रनों पर ऑल आउट हो गई । इस तरह से भारती क्रिकेट क्लब ने यह मैच 15 रनों से जीत लिया । भारती क्रिकेट क्लब की तरफ‌ से शानदार गेंदबाजी करने के लिए *पंकज‌ कुमार* (5 ओवर, 25 रन, 1 मेडेन, 4 विकेट) को आज के मैच के *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार एक सिनियर क्रिकेटर रोहित पटेल द्वारा प्रदान किया गया ।

कल इस लीग का अगला मैच नेशनल क्रिकेट क्लब एवं रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment