Loading Now
×

रुबन कप अरवल जिला क्रिकेट लीग में मगध ने आर ए एस को 33 रनों से हराया

अरवल 16 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में रविवार को हुए मुकाबले में मगध क्रिकेट क्लब ने आर ए एस को 33 रनों से पराजित कर दिया।

आज सुबह मगध के कप्तान शम्भू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर के खेल में मगध ने 8 विकेट खोकर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। मगध की ओर से विकाश ने 36, आयुष ने 26, मुस्तफा ने 23, विवेक ने 18 तथा कप्तान शम्भू ने नाबाद 15 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 21 रन बने। आर ए एस की ओर से गेंदबाजी में हर्ष ने 3, हामिद ने 2, कप्तान जितेंद्र, सूरज एवं सनोज ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी आर ए एस की पूरी टीम महज 119 रन बनाकर आउट हो गयी। आर ए एस की ओर से हामिद ने सबसे अधिक 45, हर्ष ने 21 तथा मनीष ने 10 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 17 रन बने। गेंदबाजी में कप्तान शम्भू ने 3, शाहीन एवं प्रांशु ने 2 – 2 तथा विकाश एवं कुंदन ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में आलोक कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा अभिनव ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल शहीद क्रिकेट क्लब बनाम कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब के मैच खेला जाएगा। इस मौके पर जहानाबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास सिंह, बिहार क्रिकेट संघ के जी एम धर्मवीर पटवर्धन, अरवल जिला संघ के क्लब प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व खिलाड़ी भोला, धर्मेंद्र दास, कुंदन, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment