Loading Now
×

शिवहर जिला लीग में रॉयल सीसी ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत।

शिवहर 16 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में स्टार क्रिकेट क्लब को 82 रनों से हराकर रॉयल क्रिकेट क्लब की लगातार दूसरी रॉयल जीत।

आज सुबह रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और‌ संजय के 49 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्के की मदद से बनाए शानदार 86 रनों की बदौलत टीम ने 21.5 ओवरों में 10 विकेट गंवा कर 161 रनों का स्कोर खङा किया । स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से अखिलेश ‌ने 4 और मनीष ने 3 विकेट झटके ।

161 रनों का पीछा करने उतरी स्टार के बल्लेबाजों के लिए यह लक्ष्य बहुत बङा साबित हुआ और पूरी टीम 79 रनों पर ढेर हो गई और रॉयल क्रिकेट क्लब ने यह मैच 82 रनों के बङे अंतर से जीत लिया ।।

रॉयल क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले संजय ने गेंद से भी कमाल किया और गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 2 मेडेन ओवर कर मात्र 9 रन देकर स्टार के 4 बल्लेबाजों को आउट किया ।

रॉयल क्रिकेट क्लब‌ के *संजय भास्कर* को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया ।कल इस लीग का अगला मैच रॉयल क्रिकेट क्लब एवं नटराज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment