Loading Now
×

रुबन कप अरवल जिला क्रिकेट लीग के आखिरी मुकाबले में सद्भावना ने सूर्यपुर को 24 रनों से हराया

अरवल 27 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए आखिरी लीग मुक़ाबले में सद्भावना क्लब ने सूर्यपुर को 24 रनों से पराजित कर दिया। लीग में ग्रुप ए से रामा क्रिकेट क्लब तथा प्रभा देवी क्रिकेट क्लब एवं ग्रुप बी से शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब तथा मगध क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

आज सुबह सूर्यपुर के कप्तान रितिक ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले खेलते हुए सद्भावना ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन का स्कोर खड़ा किया। सद्भावना की ओर से लवकेश ने 25, आदित्या ने 23, दाबिज़ ने 13 तथा सोनू ने 12 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 22 रन बने। गेंदबाजी में साहिल एवं प्रिंस ने 3 – 3 तथा राकेश ने 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी सूर्यपुर की पूरी टीम महज 94 रन बनाकर आउट हो गयी। सूर्यपुर की ओर से कप्तान रितिक 37 तथा साहिल ने 25 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 10 रन बने। गेंदबाजी में शाहरूख ने 4 तथा जयप्रकाश ने 2 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम कुमार ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। सेमीफाइनल मुकाबले का कार्यक्रम निम्न है:-
29 जनवरी – रामा क्रिकेट क्लब बनाम मगध क्रिकेट क्लब
30 जनवरी – शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब बनाम प्रभा देवी क्रिकेट क्लब

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment