Loading Now
×

LIVE RANJI TROPHY : रणजी ट्रॉफी में बिहार के बाबुल और शकिबुल गनि ने जड़ा अर्धशतक

पटना 17 फरवरी: बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की शुरुआत आज से हो गई है। बिहार का मुकाबला आज मिजोरम के साथ खेला जेयू दूसरी कैम्पस,साल्ट लेक मैदान पर खेला जा रहा है।ड्रींक ब्रेक तक बिहार की टीम ने 173 रन 3 विकेट पर बना लिए है।

टॉस बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बिहार की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही 8 रन पर बिहार का पहला विकेट मंगल महरूर के रूप में गिरा। महरूर बिना खाता खोले ही 0 रन पर आउट हो गए। इसके बाद दूसरा विकेट यशश्वी ऋषव के रूप में 52 रनो के स्कोर पर गिरा ,ऋषव अपने निजी स्कोर 38 रन पर आउट हुई।

बिहार का तीसरा विकेट 71 रनो पर लखन राजा के रूप में गिरा जो अपने निजी 25 रनो के स्कोर पर आउट हुई। इसके बाद बाबुल और शकिबुल गनी ने शानदार अर्धशतक लगाते हुई बिहार को एक बड़ी स्कोर के तरफ लेकर जा रहे है। खबर लिखे जाने तक बाबुल 110 गेंदों में नाबाद 63 रन,और गनी 95 गेंदों में 61 रन बना चुके है जबकि बिहार का अब तक का स्कोर 54 ओवर में 191 रन बना लिया। है

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment