Loading Now
×

सद्भावना कप सीजन 2 का शानदार आगाज,उद्धघाटन मुकाबले में कौटिल्य क्रिकेट एकेडमी विजयी

सारण 23 फरवरी: स्थानीय मैदान डॉ जेपी सिन्हा ग्राउंड में मंगलवार 22 फरवरी को सद्भावना कप सीजन 2 का शानदार आगाज हुआ। उद्धघाटन मुकाबला कौटिल्य क्रिकेट एकेडमी और एसएसआर क्लब पटना के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए ने 29.1 ओवर में सिर्फ 176 रन ही बना सकी। जिसमे कुणाल सिंह ने 36 और अंकित ने 49 रनो की पारी खेली। एसएसआर पटना के ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रदीप व तुसार ने तीन-तीन,आर्यन दो विकेट लिया।

177 रनो के जबाब में उतरी एसएसआर की टीम सिर्फ 115 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम के लिए तुसार ने 11 रन और अमन ने 45 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी में नटवर ने सिर्फ 28 रन देकर 6 विकेट झटके। इसलिए नटवर सिंह भूमि को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment