Loading Now
×

लाइव अपडेट रणजी ट्रॉफी: बाबुल कुमार ने जड़ा एक और अर्धशतक

कोलकाता 24 फरवरी: रणजी ट्रॉफी में मिजोरम के खिलाफ बिहार का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा और आज बिहार का दूसरा मुकाबला सिक्किम के साथ खेला जा रहा है। एक बार फिर बिहार के बाबुल कुमार ने 15 चौको और 1 छक्के के मदद से अपना अर्धशतक लगते हुए खबर लिखे जाने तक 126 गेंदों में 73  रन बनाकर आउट हो गया है।

आपको बता दे की भले ही पहले रणजी मुकाबले में डेब्यू करने वाले शकिबुल गनी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर चर्चो में बने रहे लेकिन बाबुल ने भी नाबाद दोहरा शतक लगता था। इस बार भी बाबुल की पारी उसी तरफ चल पड़ी है। इसका साथ फ़िलहाल लखन राजा दे रहे है जिन्होंने 34 रन बनाकर आगे खेल रहे है।

बिहार के ओपनर बल्लेबाज अभिनव 14 और यशस्वी ऋषव 20 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद बाबुल और लखन ने पारी को अभी तक संभाल रखा है.खबर लिए जाने तक बिहार टीम का स्कोर 151 रन पर 3 विकेट है। आगे के अपडेट के लिए देखते और पढ़ते रहे खेलबिहार न्यूज़।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment