Loading Now
×

सद्धभावना कप में गुलशन के शानदार प्रदर्शन से सिटी स्टार पटना 4 विकेट से विजयी

वैशाली 26 फरवरी: सद्धभावना कप सीजन 2 में आज का मुकाबला निक्कीस स्कूल ऑफ़ क्रिकेट और सिटी स्टार पटना के बीच खेला गया। जिसमे सिटी स्टार पटना की टीम 4 विकेट से निक्कीस स्कूल ऑफ़ क्रिकेट को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निक्कीस की टीम प्रशांत के 42 रन ,आदित्य के 25 और नितीश के 16 रनो के मदद से 32.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए सिटी स्टार पटना की टीम के गुलशन और हिमांशु को तीन-तीन तथा उत्तम को दो विकेट मिले।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए सिटी स्टार की टीम गुलशन के 41 रन,ब्रजेश के 33 रन,हिमांशु के नाबाद 27 रन की मदद से 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गेंदबाजी में निक्कीस के सौरव को तीन ,नितीश को दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच सिटी स्टार पटना के गुलशन को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment