Loading Now
×

नन्हक महतो अंडर-16 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अप्रैल से पटना में

पटना 27 फरवरी: सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के तत्वावधान में आगामी पांच अप्रैल से नन्हक महतो अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जय अंबे इंटरप्राइजेज के एमडी नीरज कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 32 टीमों को इंट्री दी जायेगी। इस आयोजन के सभी मैच नॉकआउट आधार पर 25-25 ओवरों का खेला जायेगा।

आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सहित कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कई कमिटियां बनाई जा रही हैं।

प्रतियोगिता में खेलने हेतू आयु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इच्छुक टीमें 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment