Loading Now
×

सद्धभावना कप में सचिन ने झटके 6 विकेट,निक्किस स्कूल ऑफ़ क्रिकेट विजयी

वैशाली 28 फरवरी ; जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले जा रहे सद्धभावना कप में आज का मुकाबला प्रगति इलेवन बिदुपुर और निक्कीस स्कूल ऑफ़ क्रिकेट के बीच खेला गया। जिसमे निक्कीस स्कूल ऑफ़ क्रिकेट ने इस मुकाबले को 6 विकेट से विजयी रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रगति इलेवन की टीम 26.3 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 90 रन ही बना सका .जिसमे अंकित ने सबसे अधिक 33 रन और नितीश 26 रन बनाया .गेंदबाजी में सचिन गुप्ता ने 6 विकेट और अमन ने दो विकेट झटके .

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए निक्किस स्कूल ऑफ़ क्रिकेट की टीम ने आर्यन के नाबाद 34 रन ,सचिन के नाबाद 14 रन और साहिल के 20 रनों की मदद से लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया .गेंदबाजी में रतन को तीन विकेट मिले. मैन ऑफ़ द मैच सचिन गुप्ता को दिया गया .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment