Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में दीपांश के शानदार शतक से डीसीए विजयी

सीतामढ़ी 01 मार्च; जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे दसवें दिन का मैच डीसीए और संत जोसेफ के बीच खेला गया । जिसमे डीसीए के कप्तान दीपांशु झा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए  35 ओवर में 6 विकेट खोकर 282 रनो का लक्ष्य रखा । जवाब में उतरी संत जोसेफ की टीम 21.4ओवर में सभी विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी । इस प्रकार डीसीए ने यह मुकाबला 200 रनो से जीत लिया । आज के मैच का उदघाटन सीईओ श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीए के कप्तान दीपांश झा को अपने टीम की ओर से 100रन बनाने के लिए पूर्व अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार के द्वारा दिया प्रदान किया गया ।वैभव मिश्रा ने 66 बॉल पर 55 रन बनाए।

आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह एवम कुश्ती संग के सतीश कुमार उपस्थित रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment