Loading Now
×

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में विशाल के शानदार प्रदर्शन से सनराइज ने एसीए को किया पराजित

कैमूर 01 मार्च : कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग में सनराइज क्रिकेट क्लब एवं अजय क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें सनराइज ने एसीए को 5 विकेट से हरा कर जिला क्रिकेट लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

सुबह अजय क्रिकेट अकादमी के कप्तान दिलीप पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया अजय क्रिकेट अकादमी की शुरुआत खराब रही प्रिंस सिंह 0 का विकेट पहले ओवर में ही खो दिया उसके बाद भी निरंतर अंतराल पर अपना विकेट खोते रहे नतीजा आधी टीम 65 रन पर पवेलियन लौट गई।

सिर्फ ओपनर कुमार गौरव 30 रन 31 गेंद ही डटे रहे उसके बाद विक्रम सिंह गोपी 58 रन 63 गेंद और अनुभव सिंह नाबाद 58 रन 70 के बीच हुई 111 रन की साझेदारी तथा भानू पटेल 15 रन 7 गेंद के बदौलत 35 ओवरों में अपने 7 विकेट खोकर 199 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। सनराइज क्रिकेट क्लब की ओर से काफी सधी गेंदबाजी करते विशाल दास व विजय यादव ने 3-3 विकेट हासिल किया।

200 रन का लक्ष्य लेकर उतरी सनराइज की टीम विकास पटेल 39 रन 34 गेंद सौरव सिंह 36 रन 22 गेंद आदिल 23 रन 30 गेंद सलमान 38 रन 41 गेंद और अलीजान 42 रन 31 गेंद के शानदार पारियों के बदौलत 8 ओवर शेष रहते विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।अजय क्रिकेट अकादमी की ओर अनुभव सिंह 2 और दिलीप पटेल,विक्रम सिंह गोपी तथा नितीश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सनराइज के कप्तान विशाल दास को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग अभय कुमार रिंकू और संजय यादव ने तथा स्कोरिंग सोनल दूबे व सौरव कुमार ने किया।कल का मैच कंबाइंड क्रिकेट क्लब और कमलाकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment