Loading Now
×

सद्धभावना कप में अभिषके के नाबाद अर्धशतक ने एसबीएस क्रिकेट एकेडमी बक्सर को दिलाई जीत

वैशाली 04 मार्च: शहर के जेपी सिन्हा स्टेडियम में आयोजित सद्धभावना कप में आज का मुकाबला आम्रपाली इलेवन वैशाली और एसबीएस क्रिकेट एकेडमी बक्सर के बीच खेला गया जिसमे बक्सर की टीम एसबीएस ने इस मुकाबले को तीन विकेट से जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आम्रपाली इलेवन की टीम ने 34.4 ओवर में सभी विकेट खोकर आदित्य राज के शानदार अर्धशतक 56 रन,कुंदन 29 और सरोज 24 रनो के मदद से 200 रन बनाये।गेंदबाजी करते हुए एसबीएस की टीम के आकाश ,अमित और सूर्या को तीन-तीन विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी एसबीएस बक्सर ने 30.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे अभिषेक ओझा ने नाबाद 54 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावे अंकित 28 रन और आकाश ने 23 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में सरोज और पुष्कर को दो-दो विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment